फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी अकादमी स्थानांतरण के विरोध में 6अगस्त को एसडीएम कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी अकादमी स्थानांतरण के विरोध में क्षेत्रीय जनता छह अगस्त को एसडीएम कार्यालय कीर्तिनगर के सम्मुख विरोध प्रदर्शन व घेराव करेगी। एनसीसी अकादमी बचाओ संघर्ष समिति संयोजक ब्लाक प्रमुख जयपाल पंवार ने बताया कि इस मौके पर पूर्व सैनिक, छात्र संगठन व सामाजिक संगठन के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता प्रतिभाग कर रही है। ब्लाक प्रमुख जयपाल पंवार ने कहा कि सरकार का श्रीकोट माल्डा से पौड़ी के देवार गांव में एनसीसी अकादमी स्थानांतरण करने का फैसला जन भावनाओं के विपरीत व पक्षपातपूर्ण है। जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर सिलेथी वनगढ़ के ग्रामीण जोत सिंह कठैत, पूर्णानंद रतूडी, मातवर सिंह पंवार, बलवंत सिंह बजोला, शूरवीर कठैत, धीरजमणि रतूडी, सुनील सजवाण, सब्बल सिंह रौथाण क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। जबकि उनके समर्थन में देवेंद्र भट्ट, मनवर कठैत, रमेश चमोली, रघुवीर रावत, राजेंद्र भंडारी, ब्रह्मानंद तिवाडी, वीरेंद्र सिंह व केएन डंगवाल आदि धरना स्थल पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें