फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड काल में हटाए कर्मचारी हों बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि के आउट सोर्सिंग मेट, बेलदार कर्मचारी संघ की बैठक में कोविड काल के दौरान कर्मचारियों को हटाने पर कड़ी नाराजगी जताई गई। बैठक में मेट व बेलदारों को उपनल या विभागीय संविदा में रखने, कोविड काल में हटाए गए कर्मचारियों को जल्द बहाल करने की मांग की गई। इस दौरान कर्मचारियों की कई समस्याओं पर चर्चा हुई। संघ के संयुक्त मंत्री तेजपाल शाह ने कहा कि कोविड काल के दौरान धुमाकोट के 20 कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया है। इससे उनके सामने आर्थिकी की समस्या खड़ी हो गई है। बैठक में मेट व बेलदार कर्मचारियों को संविदा या उपनल के माध्यम से समायोजित करने व हटाए गए कर्मचारियों को जल्द फिर से नियुक्ति देने की मांग उठाई गई। बैठक में प्रदेश प्रचार मंत्री हरीश कुमार, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला संयुक्त सावित्री देवी, कोषाध्यक्ष कुलदीप ध्यानी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें