श्रीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्य में लगी लार्सन एंड टुर्बाे कंपनी के कर्मचारियों, अधिकारियों और मजदूरों ने परियोजना के कार्यस्थल जनासू, सौड़ गांव, लक्ष्मोली, मलेथा में पौधे रोपे। साथ ही ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर लक्ष्मोली से मलेथा तक स्वच्छता जागरूकता अभियान भी चलाया। इस दौरान जुयालगढ़ व मलेथा में जलस्रोतों की सफाई कर आसपास फैले कूड़े को एकत्रित भी किया गया। कर्मचारियों ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से कूड़ा कूड़ेदान या निश्चित स्थान पर ही डालने का अनुरोध किया। इस मौके पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर राकेश अरोड़ा, परियोजना प्रबंधक सुनील गुप्ता व प्रशासनिक अधिकारी श्याम दत्त जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद