श्रीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चड़ीगांव में प्राचार्य स्वराज सिंह तोमर की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा के अंतर्गत एआईएफ फाउंडेशन की ओर से संचालित अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डायट के संकाय सदस्यों एवं समन्वयकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विज्ञान समन्वयक शिवानी रावत ने एआईएफ टीम का परिचय करवाया। कार्यशाला में जानकारी दी गई कि जनपद के लगभग 40 विद्यालयों का चयन किया गया है, जहां विज्ञान एवं गणित शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए विशेष गतिविधियां संचालित की जाएंगी। विद्यालयों में विज्ञान किट, प्रयोगात्मक सामग्री और प्रशिक्षण आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराया जाएगा।कार्यक्रम में डॉ. डीएस लिंगवाल, जितेन्द्र राणा, डॉ. भारत भूषण परमार, डॉ. हरिशंकर डिमरी, डॉ. अरविन्द, डॉ. जगमोहन पुण्डीर, विमल ममगांई, विनय किमोठी और शालिनी भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन एआईएफ की जनपद पौड़ी गढ़वाल में कार्यरत टीम के अकादमिक समन्वयक ऋषभ मैठाणी एवं विद्यालय समन्वयक गौरव ने किया।