फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी में आंधी- तूफान से विद्युत आपूर्ति हुई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। शनिवार की रात को आए तेज आंधी-तूफान से पौड़ी शहर और आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। आंधी-तूफान से बिजली की लाइनों पर जगह-जगह पेड़ गिर गए। जिससे शहर के कई मोहल्लों में सुबह से शाम तक विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि रविवार को दिनभर विद्युत विभाग की टीम लाइनों को ठीक करने में जुट रही। शनिवार की देर रात को शहर में तेज हवाओं के साथ तूफान चला। जिससे जिला अस्पताल, डांडापानी के साथ ही अन्य स्थानों में बिजली की लाइनों पर पेड़ गिर गए। जिससे शहर में कई मोहल्लों के साथ ही भितांई, क्यूकालेश्वर आदि स्थानों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत विभाग के अवर अभियंता गौतम सानियाल ने बताया कि तेज आंधी तूफान से जगह-जगह बिजली लाइनों पर पेड़ों के गिरने से कई स्थानों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बताया कि टीम पूरे क्षेत्र में लाइनों की मरम्मत करने में जुटे हुए हैं। दावा किया कि शाम तक सभी स्थानों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने और किसी भी विद्युत संबंधी खतरे या समस्या की सूचना तुरंत निगम को देने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें