फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जिला अधिवक्ता संघ पौड़ी के चुनाव 27 को

Mon, 13 Oct 2025 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला अधिवक्ता संघ पौड़ी के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। 27 अक्तूबर को संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश चंद्र गैरोला ने अधिसूचना जारी कर चुनाव आचार संहिता लागू किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालयध्यक्ष पदों निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। उक्त पदों के लिए प्रत्याशी आगामी 15 अक्तूबर तक नामांकन पत्र खरीद सकते हैं। नामांकन 16 व 17 अक्तूबर को दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 24 अक्तूबर को होगी। 25 अक्तूबर को प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। गैरोला ने बताया कि आगामी 27 अक्तूबर को मतदान, मतगणना व परिणाम घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी देवकी नंदन शाह, गबर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें