फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी और टिहरी जिले के 100 से अधिक गांवों में आठ घंटे गुल रही बिजली

Thu, 24 Aug 2023 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। पौड़ी और टिहरी जिले के करीब 100 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति करने वाली 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त होने से यहां करीब आठ घंटे बिजली गुल रही। बिजली तो बहाल कर दी गई लेकिन दिनभर बिजली की आंख मिचौनी जारी रही जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

श्रीनगर से देवप्रयाग तक की 33 केवी लाइन में बुधवार रात करीब दो बजे अचानक तकनीकी खराबी आ गई जिससे देवप्रयाग सहित डांडा नागराजा, भरपूर, सबधरखाल, मुल्यागांव व घुड़दौडी के निकट स्थित ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में बृहस्पतिवार को सरकारी कार्यालयों में काम प्रभावित रहा वहीं दुकानदार भी परेशान रहे। वहीं एसडीओ प्रियंका नेगी ने बताया कि बिजली लाइन में हुई तकनीकी गड़बड़ी से सब स्टेशन बागी के निकट की मेन लाइन टूट गई थी और एक मशीन जल गई थी। सुबह करीब 10 बजे वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। कहा कि देवप्रयाग और श्रीनगर के बीच स्थित 33 केवी लाइन की मरम्मत का काम जारी है। जल्द क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें