सतपुली। सतपुली के भल्लीसैंण स्थित खेल मैदान में प्रदीप नेगी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में द्यूंसी ने देवप्रयाग को 18 रनों से हराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एआईसीसी सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट ने रिबन काटकर किया। उन्होंने किक्रेट टूर्नामेंट के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को मंच देने के लिए स्व. प्रदीप नेगी के परिजनों का आभार जताया। उद्घाटन मैच द्यूंसी व देवप्रयाग की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए द्यूंसी की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में शशांक के 20 रनों की मदद से कुल 83 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवप्रयाग की टीम ने अमित के 17 रनों के बावजूद 65 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, थामेश्वर कुकरेती, आयोजक मनीष सिंह, अचलानंद डोबरियाल, मनीष डोबरियाल, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद