फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डीयू के छात्रों ने जाना खगोल विज्ञान और संस्कृति का महत्व

Thu, 12 Nov 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। दिल्ली विश्वविद्यालय के भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्र से जुड़े छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों के दल ने देवप्रयाग तीर्थ और नक्षत्र वेधशाला का भ्रमण कर प्राचीन भारतीय ज्ञान, संस्कृति और खगोल विज्ञान की जानकारी ली। इस दौरान विद्यार्थियों ने दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियों और प्राचीन खगोलीय यंत्रों का अवलोकन किया। दल ने भागीरथी और अलकनंदा के संगम पर नदी संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और पारिस्थितिक संतुलन की महत्ता को समझा। दल की अगुवाई कर रहीं प्रो. वंदना गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान प्रणाली से परिचित कराने के लिए तपोवन, नीलकंठ महादेव, देवप्रयाग संगम और प्राचीन रघुनाथ मंदिर का भ्रमण कराया गया। छात्र प्रमुख अंशिका ने कहा कि इस यात्रा से विद्यार्थियों को प्राचीन ग्रंथों, खगोलीय यंत्रों और तीर्थ स्थलों के पौराणिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी मिली। दल में डॉ. कृष्ण गोपाल त्यागी, डॉ. वसंत कुमार मिश्रा और डॉ. कृति पूनिया सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें