फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर खाई में गिरने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बछेलीखाल पुलिस चौकी के समीप तारकोल से भरा टैंकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हेल्पर ने कूद कर जान बचाई। टैंकर की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी एक कार भी खाई में गिर गई।
विज्ञापन

देवप्रयाग थाने के एसएसआई अनिरुद्ध मैठाणी ने बताया कि शनिवार अपराह्न लगभग सवा तीन बजे बछेलीखाल पुलिस चौकी के समीप एक टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। गिरते समय टैंकर की टक्कर से चौकी में मुकदमे से संबंधित खड़ी एक कार भी खाई में गिर गई। टैंकर पानीपत से कीर्तिनगर तारकोल लेकर जा रहा था।
टैंकर के अनियंत्रित होते ही हेल्पर राजकुमार निवासी भरतपुर राजस्थान बाहर कूद गया जिससे उसकी जान बच गई। चालक अजय (27) पुत्र प्रह्लाद निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश को बचने का मौका नहीं मिल पाया। गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की वजह ब्रेक फेल होना बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें