श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर गेट के सामने राजमार्ग पर नाली के स्लैब क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई दिनों से इसे ठीक न किए जाने पर छात्रों में भी रोष पनप रहा है। छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा ने कहा कि गेट से पैदल चलने वाले छात्र-छात्राओं सहित वाहनों की आवाजाही नाली के क्षतिग्रस्त स्लैब से प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही नाली के स्लैब ठीक नहीं कराए गए तो उन्हें आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।