श्रीनगर। आवास विकास मैदान श्रीनगर में लगे सहकारिता मेले में स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर डॉ. बीपी नैथानी लोगों को गंदगी न करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान वह स्वयं मेले में फैली गंदगी को उठाकर झाडू भी लगा रहे हैं। डाॅ. नैथानी लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को मेले में गंदगी न करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेले लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। वह कई वर्षों से श्रीनगर सहित अन्य स्थानों पर नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। कहा श्रीनगर व आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता अपनाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।