फोटो
पौड़ी। स्वास्थ्य व सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पैठाणी के पडाल तोक में करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने एक करोड़ की लागत से उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) की ओर से निर्मित गोदाम का लोकार्पण के साथ ही कई पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया। काबीना मंत्री धन सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत 70 लाख की पल्ली गांव पेयजल योजना, 63 लाख की सिरतोली, 35 लाख की दरमोली, 11 लाख की डोबरा, 45 लाख की बड़ेथ, 37 लाख की कुटकंडे व 19 लाख की बनास पेयजल योजनाओं के साथ ही 10-10 लाख की लागत से पल्ली व कुटकंडे पंचायत भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, नरेेंद्र सिंह रावत, विनोद रावत, प्रियंका रावत, गणेश राठी, डॉ. मनवर रावत आदि शामिल रहे। संवाद