फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डॉ. अतुल बमराड़ा को तकनीकी शोध पत्र लेखन में पहला स्थान

Mon, 02 Feb 2026 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग करने वाले राप्रावि चौरखाल के बच्चे।- स्कूल।
विज्ञापन
पौड़ी। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जनवरी में एआई के सुरक्षित उपयोग विषय पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जनपद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौंरखाल ने सफलता हासिल की है। प्रतियोगिता में विद्यालय के शिक्षक डॉ. अतुल बमराड़ा ने तकनीकी शोध पत्र लेखन श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया व विद्यालय की टीम ने नाट्यकला प्रतियोगिता के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक में शीर्ष स्थान हासिल किया। डॉ. अतुल बमराड़ा ने बताया कि उन्होंने अपने शोध पत्र में एआई के तकनीकी उपयोग, उससे जुड़ी सुरक्षा चुनौतियों और डिजिटल साक्षरता के महत्व को प्रस्तुत किया। वहीं, विद्यालय की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एआई के सुरक्षित उपयोग, साइबर सुरक्षा और डिजिटल सतर्कता से जुड़े संदेश को रचनात्मक और सरल तरीके से आमजन तक पहुंचाया। डॉ. अतुल बमराड़ा और राप्रावि चौंरखाल की टीम को मंत्रालय की ओर से प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नंदा रावत ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले और राज्य में सरकारी शिक्षा संस्थानों की प्रतिष्ठा बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें