पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग की पहल पर विभिन्न विद्यालयों में चिकित्सा शिविर आयोजित हुए। पौड़ी के प्राथमिक विद्यालय पौड़ी नंबर -5, नं-13 व राइंका ओजली में आयोजित शिविरों में चिकित्सकों ने स्कूली बच्चों के दांत व कानों की जांच की। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिवमोहन शुक्ला ने बताया कि राज्य स्थापना के रजत जयंति उत्सव के तहत शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान 120 छात्र-छात्राओं के दांतों व कानों की जांच की गई। छात्रों को दंतमंजन भी वितरित किए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोरमा धस्माना, डॉ. कंचन, फार्मासिस्ट निखिल, डेंटल हाईजिनिस्ट राखी, ऑडियोलॉजिस्ट संजय, श्वेता गुसाईं, शकुंतला नेगी आदि शामिल रहे।