फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डॉक्टरों की पौड़ी जिला अस्पताल में तैनाती, श्रीनगर में चरमराई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


श्रीनगर। देहलचौरी के पास बस दुर्घटना के बाद पौड़ी जिला अस्पताल की सेवाओं को सुधारने के लिए वहां सुविधाएं देने के लिए उप जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों को 15-15 दिन के लिए रोटेशन पर तैनात किया जा रहा है। इसके कारण उप जिला अस्पताल श्रीनगर की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों के पौड़ी जिला अस्पताल में तैनात होने से, कुछ डॉक्टरों के ट्रेनिंग पर जाने से व कुछ के छुट्टी पर होने से अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं। उप जिला अस्पताल श्रीनगर पर नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़ी संख्या पर निर्भर रहते हैं। यहां पर प्रतिदिन ओपीडी की संख्या औसतन साढ़े तीन से चार सौ तक रहती है। देहलचौरी के पास बस दुर्घटना के बाद पौड़ी जिला अस्पताल की सेवाओं को सुधारने के लिए वहां सुविधाएं देने के लिए उप जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों को 15-15 दिन के लिए रोटेशन पर तैनात किया जा रहा है। अभी पैथोलॉजिस्ट सहित एक सर्जन व एक हड्डी रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी वहां लगाई गई है। जिससे अस्पताल की सेवाओं पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा उप जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. विमल गुसाईं, आंख रोग विशेषज्ञ डाॅ. मोहित प्रशिक्षण में हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. साधना छुट्टी पर हैं। ऐसे में अस्पताल में गिनती के डॉक्टर ही सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें