फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को दिए अलर्ट पर रहने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग की ओर से 15 से 17 सितंबर तक पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी के बाद डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपदा, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्रवाई करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाए। जनपद व तहसील स्तर पर गठित आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे। सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में बने रहेंगे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में देने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इस अवधि में किसी भी अधिकारी, कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें