फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: विज्ञान संग्रहालय को आकर्षक बनाने के निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण

Mon, 01 Jun 2026 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- वैज्ञानिक उपकरणों का संचालन बच्चों के लिए सरल और सहज बनाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन जिला विज्ञान संग्रहालय का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संग्रहालय में स्थापित किए जा रहे वैज्ञानिक उपकरणों, प्रदर्शनी मॉडलों और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही कार्यदायी संस्था को संग्रहालय की थीम को और अधिक प्रभावी व आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। कहा कि उपकरणों का संचालन बच्चों के लिए सरल और सहज होना चाहिए। जहां आवश्यक हो, वहां उपकरणों का वजन कम करने और उनकी कार्यप्रणाली को अधिक सुचारु बनाने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के विज्ञान संग्रहालयों की तर्ज पर उपकरणों के संचालन और रखरखाव की व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने संग्रहालय तक जाने वाली सीढ़ियों पर विज्ञान व शिक्षा से जुड़े प्रेरक और जागरूकता संदेशों वाले रंगीन स्लोगन अंकित करने के निर्देश दिए। जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी को संग्रहालय परिसर के आसपास उपलब्ध ऊर्ध्वाधर स्थान को वर्टिकल गार्डन के रूप में विकसित करने को कहा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ अत्रेश सयाना, डीईओ माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, डीएसटीओ राम सलोने, अधिशासी अभियंता आरडब्ल्यूडी विनोद कुमार जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें