फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. विजय जोगदंडे ने ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे और श्रीनगर जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने जल विद्युत परियोजना के संचालकों (एएचपीसीएल) को जल स्तर की रिपोर्ट नियमित रूप से जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र चमधार में पर्याप्त सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं। सड़क की स्थिति की जानकारी जिला कंट्रोल रूम में आवश्यक रूप से दी जाए। इस अवसर पर पीडब्लूडी निर्माण खंड के ईई आरपी नैथानी व एई मुकेश सकलानी और पीडब्लूडी एनएच खंड के एई राजीव शर्मा आदि मौजूद थे। इसके पश्चात डीएम ने श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के बैराज स्थल और कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के ईई सुनील कुमार, एई एसपी चौहान, परियोजना के जीएम अरुण कुमार व एजीएम एके वर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें