फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डीएम ने दिए तैयारियों को पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़े आगामी 20 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीएम मोदी के संभावित वर्चुअल संबोधन के संबंध में बेहतर प्लान बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में उपस्थित होने वाले विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों और महानुभावों को आमंत्रित करने से लेकर सिटिंग व्यवस्था, वर्चुअल संबोधन प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाने, विधानसभावार कार्यक्रम स्थलों का चयन करने सहित तमाम तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने चयनित स्थलों में विभागीय बहुउद्देशीय शिविर भी लगाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें