अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी को सांत्वना देते डीएम आशीष चौहान व एसएसपी श्वेता चौबे।
- फोटो : PAURI
जनपद पौड़ी के नवनियुक्त डीएम डा. आशीष कुमार और एसएसपी श्वेता चौबे अंकिता के गांव श्रीकोट पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अंकिता की मां सोनी देवी व पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी से मुलाकात की। सांत्वना देते हुए कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर वे बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। कहा कि इस दुख: की घड़ी में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन अंकिता के परिजनों के साथ है। इस दौरान परिजनों ने डीएम और एसएसपी को आपबीती बताई और न्याय की लड़ाई में सहयोग का आह्वान किया।