फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: देर रात तक बज रहे डीजे, छात्रों एवं बुजुर्गों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। नगर क्षेत्र में शादी-समारोह में देर रात तक डीजे बजने से लोगों को दिक्कतों का सामन करना पड़ रहा है। डीजे संचालकों की ओर से नियमों व ध्वनि मानकों का ध्यान न रखने से लोगों को परेशानी हो रही हैं। इससे छात्रों व बुजुर्ग लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शादी-समारोह स्थलों पर रात 11 बजे तक भी डीजे का संचालन बिना रोकटोक किया जा रहा है। जबकि रात 10 बजे बाद डीजे संचालन पर रोक है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों की पढ़ाई में भी व्यवधान हो रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार डीजे संचालकों एवं वेडिंग प्वाइंट स्वामियों से रात दस बजे के बाद डीजे संचालन पर रोक लगाए जाने की मांग की गई है, लेकिन इस पर रोक नहीं लग पा रही है। इस मामले में लोगों ने पुलिस व प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में सख्ती बरतने की मांग की है।कोतवाली निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने कहा कि रात दस बजे के बाद यदि डीजे का संचालन किया गया तो इस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में वेडिंग प्वाइंट एवं डीजे संचालकों को नोटिस भी भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें