फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चित्रकला में दिव्या प्रथम

Tue, 13 Oct 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में मंगलवार को जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान प्राध्यापक डाॅ. कल्पना रावत, डाॅ. खिलाप सिंह और डाॅ. प्रकाश फोंदणी ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता को सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए आवश्यक बताया। इस दौरान आपदा जोखिम न्यूनीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से आपदा से बचाव और सुरक्षा का संदेश दिया। प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की दिव्या ने प्रथम, बीएससी पंचम सेमेस्टर की सपना ने द्वितीय और बीएससी प्रथम सेमेस्टर की दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें