फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 21 व 22 नवंबर को प्रेक्षागृह में होगी जिलास्तरीय संस्कृत स्पर्धा

Wed, 19 Nov 2025 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
21 व 22 नवंबर को प्रेक्षागृह में होगी जिलास्तरीय संस्कृत स्पर्धा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। पौड़ी की जनपद स्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं नगर निगम प्रेक्षागृह में 21 व 22 नवंबर को आयोजित होंगी। बुधवार को शिब्बूनगर में आयोजित बैठक में विभिन्न समितियों का गठन किया गया। जिला संयोजक रौशन गौड़ ने बताया कि ये स्पर्धाएं संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन व छात्रों में संस्कृत के प्रति अनुराग उत्पन्न करने के उद्देश्य से संस्कृत महोत्सवके तहत आयोजित की जा रही हैं। इस प्रतियोगिता में खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी 15 ब्लॉकों के छात्र प्रतिभाग करेंगे। जिलास्तरीय स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र राज्यस्तरीय संस्कृत महोत्सव में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने सभी शासकीय, अशासकीय व निजी विद्यालयों से अधिकतम छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। इस अवसर पर सहसंयोजक कुलदीप मैंदोला, दुगड्डा ब्लॉक की संयोजिका बीना गौड़, डॉ. रमाकांत कुकरेती, डॉ. मंजू कपरवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें