फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एनसीसी कैडेट को वितरित की गई आपदा किट

Fri, 27 Mar 2026 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में युवा आपदा मित्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एनसीसी कैडेटों को आपदा किट वितरित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय संकट में फंसे आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएस चौहान ने कैडेट्स को आपदा किट के सही उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए एनसीसी के महत्व और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रशिक्षित युवा ही सबसे पहले राहत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेंद्र सिंह राणा ने कैडेट्स को आपदा मित्र की भूमिका तथा आपदा किट में उपलब्ध सामग्री के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कैडेट्स से अपील की कि वे आपदा के समय सजग रहते हुए समाज की सेवा के लिए तत्पर रहें। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र कुंवर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें