फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गणेश बाजार में जर्जर बिजली पोल बना खतरा

Fri, 08 May 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश बाजार में जर्जर बिजली पोल बना खतरा
विज्ञापन

श्रीनगर। वार्ड संख्या 18 स्थित गणेश बाजार क्षेत्र में जर्जर और क्षतिग्रस्त बिजली पोल लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। इस संबंध में पार्षद ने ऊर्जा निगम को पत्र भेजकर पोल को बदलने की मांग की। पार्षद झाबर सिंह रावत ने सहायक अभियंता एवं अधिशासी अभियंता (विद्युत वितरण उपखंड) को भेजे पत्र में बताया कि गणेश बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा के आसपास तीन बिजली के पोलों के नीचे जंक लग चुका है और वह कभी भी गिर सकते हैं। कई स्थानों पर पोल का सीमेंट टूटकर गिर रहा है जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। कहा कि इससे पहले भी निगम को पत्र भेजकर पोल बदलने की मांग की गई लेकिन 14 महीने बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने निगम से जल्द से जल्द जर्जर पोल बदलने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें