दो दिन से हो रही बारिश ने लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। नगर में नालियां चोक होने से बारिश और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैलने से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। इस दौरान अंडर ग्राउंड नालियों ने भी लोगों के सामने समस्या खड़ी कर दी। खुली नालियों के अभाव में लोगों की छतों और घरों का पानी सड़कों पर फैल गया। इस कारण लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को भी बारिश का खामियाजा भुगताना पड़ा। कई दिनों की मेहनत से गेहूं की बुआई के लिए तैयार किए गए खेत पानी से भर गए। ऊंचाई वाले इलाकों में मंडुवा और चौलाई की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। संवाद