फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एलयूसीसी पीड़ित महिलाओं से मिले ध्यानी और डिमरी

Mon, 04 May 2026 10:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। महानगर दिल्ली उत्तराखंड प्रवासी संगठन के अध्यक्ष कमल ध्यानी और लाखी राम डिमरी ने सोमवार को श्रीनगर के पीपल चौरी में एलयूसीसी पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर अपनी लड़ाई मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि व्यवस्था के खिलाफ है। संगठन ने सुझाव दिया कि महिलाएं दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में एकत्रित हों। इससे उनकी मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी। प्रवासी संगठन के पदाधिकारियों ने पीड़ित महिलाओं की मांग गृहमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने जोर दिया कि जब तक सभी प्रभावित महिलाएं एकजुट नहीं होंगी, संघर्ष निर्णायक नहीं होगा। संगठन ने पहले भी उत्तराखंड से दिल्ली जा रही पीड़ित महिलाओं का समर्थन किया था। उन्होंने मुजफ्फरनगर के पास उनसे मिलकर राष्ट्रपति भवन तक पदयात्रा में सहयोग दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें