पौड़ी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जिले में 18 नवंबर को एक से 19 वर्ष तक के 1,22,663 बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 2,237 विद्यालयों, 1,857 आंगनबाड़ी केंद्रों और 47 व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में छात्रों को दवा दी जाएगी। सीएमओ डॉ. मेघना असवाल ने बताया कि अभियान के लिए विकासखंड स्तर पर दवाओं का वितरण कर दिया गया है। विद्यालय प्रबंधन, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। संवाद