- रोबर रजेंर और बुलबुल दलों के गठन के दिए निर्देश
विभाग ने स्काउट- गाइड का वार्षिक कैलेंडर जारी किया
पौड़ी। शिक्षा विभाग ने जनपद में भारत स्काउट गाइड की विभिन्न गतिविधियों के लिए नए वित्तीय का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। साथ ही जिला मुख्य आयुक्त ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लाॅकों में दल/कंपनी, रोबर रजेंर और बुलबुल दलों के गठन करने के निर्देश दिए । जनपद में 10 अप्रैल से द्वितीय सोपान और 15 अप्रैल से तृतीय सोपान जांच परीक्षा आयोजित होगी। जिला मुख्य आयुक्त/सीईओ अत्रेश सयाना ने बताया कि मई में राज्य पुरस्कार आयोजित करने के साथ ही विभिन्न जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। मई से जून तक विभिन्न कालेजों में पांच दिवसीय समागम किया जाएगा। जून में स्वयंसेवियों/छात्रों को आपदा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अगस्त से सितंबर तक सद्भावना पखवाड़ा मनाया जाएगा। अक्तूबर में जिला व प्रदेश स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जबकि फरवरी में राज्यपाल पुरस्कार के लिए गाइड चयनित होंगे। मार्च में राज्य व राष्ट्रपति पुरस्कार के साथ ही प्रधानमंत्री शील्ड के लिए दक्षता परीक्षा आयोजित होंगी। सचिव केशर सिंह असवाल ने विकासखंडवार विद्यालयों को अभी से कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू करने को कहा है।