फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डीईओ बेसिक बिष्ट ने पदभार संभाला

Thu, 29 Jan 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
अंशुल बिष्ट, नवनियुक्त डीआईओ बेसिक।- संवाद
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद के नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक (डीईओ) अंशुल बिष्ट ने पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय छात्र संख्या की कमी से जूझ रहे हैं। इन विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाए जाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की पहली बैठक लेकर व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। बिष्ट इससे पहले नैनीताल जिले में खंड शिक्षा अधिकारी धारी व कोटाबाग के पद पर कार्यरत थे। बिष्ट जिला मुख्यालय अल्मोड़ा के निवासी हैं। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या को बढ़ाए जाने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति, अभिभावकों, स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ समन्वय से नए शिक्षा सत्र में छात्र संख्या बढ़ाए जाने पर फोकस किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें