पौड़ी। विकास खंड कल्जीखाल के एक गांव में दिव्यांग नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की राजस्व पुलिस ने पहचान कर ली गई है।
कल्जीखाल ब्लॉक के एक गांव में विगत एक अगस्त की शाम नेपाली मूल की दिव्यांग नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका भी जताई थी। इस पर राजस्व पुलिस ने जिला चिकित्सालय पौड़ी में पीड़िता का मेडिकल भी कराया था। हालांकि मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया था। एसडीएम सदर एसएस राणा ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर ली गई है। कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।