कीर्तिनगर। विकासखंड के चौरास किलकिलेश्वर स्थित सैंजो स्कूल में रोटरी क्लब के सहयोग से निशुल्क दंत परीक्षण व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. केके गुप्ता ने बच्चों को दांतों की देखभाल के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को व्यावहारिक रूप से दांत साफ करने की पद्धति समझाते हुए नियमित दंत परीक्षण की आवश्यकता पर भी बताई। शिविर में राम चंदा ओरो दंत चिकित्सालय की चिकित्सकों की टीम ने बच्चों के दांतों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में कुल 450 बच्चों का परीक्षण किया गया। इस मौके पर डॉ. पारस असवाल, डॉ. शेरुल नेगी, डॉ. आंचल, डॉ. शार्दूल शर्मा तथा डॉ. स्नेहल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद