श्रीनगर। फोटोग्राफी वेलफेयर सोसाइटी श्रीनगर के टूटने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों का सोसाइटी के पदाधिकारियों ने खंडन किया है। पत्रकार वार्ता कर सोसाइटी के अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि सोसाइटी पंजीकृत है और पिछले तीन वर्षों से सभी सदस्य मिलकर काम कर रहे हैं। 7 सितंबर 2023 को श्रीनगर फोटोग्राफी वेलफेयर सोसाइटी का गठन किया गया था। गठन के बाद सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया है। विजय सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर सोसाइटी के टूटने संबंधी पोस्ट भ्रामक हैं। श्रीनगर में फोटोग्राफी से जुड़ी एक अन्य संस्था का गठन हुआ है लेकिन उसका सोसाइटी से कोई संबंध नहीं है। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुरेंद्र जयाड़ा, सचिव गौरव नेगी, मेघपाल, राजेश बडोनी, तरुण, प्रदीप रावत, मनोज, अरविंद रावत, शरद नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद