इस बार जिले में एक फीसदी भी नहीं डेंगू
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की मानें तो इस साल डेंगू ने जिले में खास प्रभाव नहीं छोड़ा। बीते साल के सापेक्ष अभी तक डेंगू के महज एक फीसदी से भी कम मामले ही सामने आए हैं। अभी तक जिले में डेंगू के 74 केस मिले हैं। जिसमें 14 से 49 आयुवर्ग में सर्वाधिक 53, 50 वर्ष के अधिक में 12, 9 से 13 वर्ष के 5, 5 से 8 वर्ष के तीन, शून्य से चार साल के बीच एक मामला रहा। जबकि बीते साल 971 डेंगू के मामले हुए थे।
छह ब्लॉकों में पैर पसार रहा डेंगू
रिपोर्ट की मानें तो इस साल छह ब्लॉकों में डेंगू के मामले सामने आए हैं। जिसमें दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत कोटद्वार व आसपास में सर्वाधिक 45, यमकेश्वर ब्लॉक का लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 18, खिर्सू ब्लॉक के श्रीनगर क्षेत्र में सात, रिखणीखाल में दो, जबकि पौड़ी व पाबौ में एक-एक मामला सामने आया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: दो दिन सताएगी गर्मी, मानसून की विदाई से पहले एक बाद फिर बदलेगा प्रदेश में मौसम का मिजाज
क्या कहते हैं अफसर
इस बार डेंगू के मामले बेहद कम आए हैं। पिछली बार डेंगू का नया वैरिएंट था, जिससे अधिक मामले सामने आए। हालांकि इस बार भी चार वैरिएंट वाला डेंगू सामने आया। लेकिन एंटीबॉडी विकसित होने के चलते इसका प्रभाव कम रहा। सितंबर माह के अंत तक डेंगू के मामले भी घटने के आसार हैं। - इंद्रपाल सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, पौड़ी