फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ के खिलाफ जनप्रतिनिधियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी पर तानाशाह पूर्ण रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी के खिलाफ एक बार फिर जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व प्रमुख जयपाल पंवार, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख चंदन सिंह, पूर्ण सिंह, जगदीश सिंह, जीत सिंह, अरविंद सजवाण, राजेंद्र सिंह भंडारी, दिनेश पंवार, मोर चंद कुमांई के साथ ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, व क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। बीडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि बीडीओ की कार्यप्रणाली से परेशान ब्लाक के कई कर्मचारी अपना स्थानांतरण करवा चुके हैं, जबकि मनरेगा में तैनात दो जेई नौकरी छोड़ चुके हैं। क्षेत्र पंचायतों द्वारा एक वर्ष पूर्व करवाए गए कार्यों का आज तक भुगतान नहीं किया गया है, जबकि छह माह पहले कार्यालय में निर्माण कार्यों की एमबी और कोटेशन जमा करवाए जा चुके हैं। जन प्रतिनिधियों ने शीघ्र खंड विकास अधिकारी का स्थानांतरण न किए जाने पर आंदोलन व अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें