फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: किसान आंदोलन के समर्थन में किया प्रदर्शन

Fri, 16 Feb 2024 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
श्रीनगर गोला पार्क में प्रदर्शन करते एआईडीएसओ के कार्यकर्ता ----- संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। ऑल इंडिया डीएसओ छात्र संगठन और एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों ने किसान आंदोलन के समर्थन में गोला पार्क में प्रदर्शन किया। डीएसओ व एसयूसीआई कार्यकर्ताओं ने एमएसपी लागू करने व किसानों पर लगे फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन से पूर्व पौड़ी बस अड्डे से लेकर गोला पार्क तक रैली निकाली गई। डीएसओ की कार्यकारिणी सदस्य रेशमा पंवार, कुलदीप चंद रमोला ने कहा कि केंद्र सरकार लंबे समय से चली आ रही किसानों की मांगों को हल करने के बजाय उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है। एसयूसीआई कम्युनिस्ट के राज्य संयोजक डॉ. मुकेश सेमवाल कहा कि किसान जो फसल उगाता है उसे कम से कम उसकी लागत मूल्य का भुगतान मिलना चाहिए। इस मौके पर रंजना, मोनिका, हिमानी, राजदीप, अजय, भानु, अमित, संदीप, निशा और संतोषी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें