फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नियमित नियुक्ति की मांग के समर्थन में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में 148 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति व खाली पदों पर समायोजन की मांग के लिए चल रहा प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। प्रशासनिक भवन के सामने हुई सभा में विवि कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र फरस्वाण, सचिव रविंद्र सिलवाल एवं उपाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा कि विवि के कुलपति, कुलसचिव सहित छात्र संगठन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को सयायोजित किए जाने के पक्षधर हैं। कहा कि ये कर्मचारी तीन दशकों से विवि में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कोर्ट के फैसले के अनुरूप दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के समायोजन के लिए नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की। कहा कि जब तक नियुक्ति पत्र के आदेश नहीं आते, सांकेतिक धरना जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें