ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) की ओर से यूजीसी द्वारा अंतिम वर्ष की परीक्षा करवाए जाने के विरोध में विवि के मुख्य गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां मौजूद छात्रों ने कहा कि संपूर्ण विश्व कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। भारत भी विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है, लेकिन विवि प्रशासन छात्रों के जीवन की परवाह न कर परीक्षा करवाने पर ज्यादा जोर दे रहा है। छात्रों ने कोरोना काल में परीक्षा न करवाकर प्रमोट किए जाने की मांग की है। इस मौके पर मनीषा सेमवाल, रेशमा, संदीप, आराधना, स्नेहा आदि शामिल थे।