फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाध्यापिका का निलंबन वापस लेने की मांग

सार

ब्लॉक थलीसैण के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बग्वाड़ी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका के निलंबन को ग्रामीणों और एसएमसी ने वापस लेने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि छात्रहित में एक सप्ताह में प्रभारी प्रधानाध्यापिका का निलंबन वापस नहीं लिए जाने पर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय थलीसैण परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि उप शिक्षा अधिकारी थलीसैण की जांच रिपोर्ट आने के बाद समस्त तथ्यों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक थलीसैण के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बग्वाड़ी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका के निलंबन को ग्रामीणों और एसएमसी ने वापस लेने की मांग की। कहा कि विद्यालय में एकल अध्यापिका के कराण एसएमसी के सहयोग से गांव की एक लड़की को पठन-पाठन की व्यवस्था के लिए रखा गया था। ग्रामीणों ने कहा कि यदि छात्रहित में एक सप्ताह में प्रभारी प्रधानाध्यापिका का निलंबन वापस नहीं लिए जाने पर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय थलीसैण परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

भारत सिंह ने कहा कि उक्त प्रधानाध्यापिका शिक्षा के प्रति समर्पित व जागरूक हैं। छात्रहित व विद्यालय हित को ध्यान में रखते हुए एक सप्ताह में प्रभारी प्रधानाध्यापिका का निलंबन वापस लिया जाए। निलंबन वापस नहीं लेने पर उप शिक्षा अधिकारी थलीसैण कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान दलवीर सिंह, सरोजनी देवी, दर्शन सिंह, गजेंद्र सिंह, गंगा देवी आदि मौजूद रहे। वहीं सीईओ डा. आनंद भारद्वाज ने बताया कि ठेके पर शिक्षिका रखे जाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका शीतल रावत के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कहा कि उप शिक्षा अधिकारी थलीसैण की जांच रिपोर्ट आने के बाद समस्त तथ्यों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें