श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर में मेयर की निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी व अन्य लोगों ने गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम के पीछे के रास्ते को खुलवाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने कुलपति एवं कुलसचिव को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी ने कहा कि वर्ष 2020 में कोरोना काल के समय गढ़वाल विवि प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से उक्त रास्ते को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। लेकिन कोरोना के समाप्त होने के बावजूद भी यह रास्ता आज तक नहीं खोला गया है। जिससे गढ़वाल विवि के छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए विवि के अधिकारियों से तत्काल रास्ता खुलवाने का अनुरोध किया।