श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर के छात्र नेताओं ने वित्त अधिकारी से मिलकर चौरास परिसर स्थित यूनियन बैंक के एटीएम के सुचारु संचालन की मांग की। छात्र संघ उपाध्यक्ष अमन काला ने कहा कि परिसर में लंबे समय से एटीएम बंद पड़ा हुआ है। चौरास परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। जिन्हें एटीएम की सुविधा के लिए चौरास बाजार या श्रीनगर आना पड़ता है। कहा कि परिसर में शो पीस बने एटीएम के संचालन को विवि प्रशासन गंभीर से नहीं है। जिससे छात्रों में रोष है। उपाध्यक्ष अमन काला ने बताया कि वित्त अधिकारी डाॅ. संजय ध्यानी ने एटीएम के संचालन आश्वासन देते हुए सहायक कुलसचिव वित्त आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हंै।