फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयनित शिक्षकों को जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति ने सहायक अध्यापकों के पदों पर अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग वर्ग के चयनित अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की। समिति ने मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हीरा लाल टम्टा ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक भर्ती में आरक्षण देकर अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन हुआ, लेकिन शिक्षा निदेशालय ने इन चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र रोक दिए हैं। कहा कि डबल इंजन की सरकार आरक्षित वर्ग के लोगों की उपेक्षा कर रही है। दूसरी ओर समिति ने अल्पसंख्यक आयोग की तर्ज पर अनुसूचित जाति आयोग से भी अनुजाति के मामलों पर तेजी से कार्रवाई करने की अपील की। ज्ञापन भेजने वालों में सुनील कुमार, राजेश शाह, हरीशचंद्र शाह, हरीश चंद्र आर्य, यशवंत सिंह, अजय शाह और हुकुम सिंह टम्टा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें