फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: परिणाम घोषित करने व पंजीकरण पोर्टल खोलने की मांग

Sat, 11 Jul 2026 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
परिणाम घोषित करने व पंजीकरण पोर्टल खोलने की मांग
विज्ञापन

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर के छात्र नेताओं ने गढ़वाल विवि प्रवेश परीक्षा (यूईटी) का परिणाम शीघ्र घोषित करने व स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूजी पंजीकरण पोर्टल खोलने की मांग की है। इस मामले में संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने डीएसडब्लू को ज्ञापन भी दिया है। ज्ञापन में प्रथम सेमेस्टर सहित सभी लंबित परीक्षा परिणाम घोषित करने, चौरास परिसर में पूर्व निर्धारित स्थानों पर वाटर कूलर स्थापित करने तथा सेंट्रल लाइब्रेरी के पीएचडी सेक्शन में भी रीडिंग रूम की तर्ज पर एयर कंडीशनर (एसी) लगाने की मांग की है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई। कहा मांगों की उपेक्षा किए जाने पर उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मांग करने वालों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा, पंकज फस्र्वाण, सारांश, आयुष, रोहित, शेखर, संजय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें