श्रीनगर। शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि की कुलपति प्रोफेसर अन्नपूर्णा नौटियाल से भेंट कर विवि में द्वितीय राजाभाषा प्रकोष्ठ बनाने की मांग की। इस पर कुलपति ने सकारात्मक आश्वासन दिया। सहायक निदेशक ने बताया कि द्वितीय राजभाषा कार्यक्रम क्रियान्वयन के तहत विवि में द्वितीय राजभाषा प्रकोष्ठ बनना चाहिए। संस्कृत को द्वितीय राजभाषा का दर्जा मिले काफी लंबा समय हो गया है लेकिन उसका सही क्रियान्वयन होने के लिए विश्वविद्यालय में अलग से द्वितीय राजभाषा प्रकोष्ठ बनाया जाना जरूरी है। सहायक निदेशक ने कुलपति से विश्वविद्यालय में कर्मकांड, ज्योतिष और अन्य वैदिक विधाओं पर अलग से कोर्स प्रारंभ करने की बात कही। संवाद