फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाखियों ने मांगी जेएंडके बैंक में भर्ती के लिए आवेदन की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। डोमिसाइल नियम लागू होने से लद्दाखी युवा जम्मू-कश्मीर में नौकरियों से वंचित हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर बैंक में बैंक पीओ समेत अन्य पदों को लेकर लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी) ने उपराज्यपाल आरके माथुर के सलाहकार उमंग नरूला को पत्र भेजकर आवेदन की अनुमति दिलाने की मांग की है। कारगिल के अध्यक्ष फिरोज खान ने एलजी कार्यालय को लिखे पत्र में कहा है कि अविभाजित जम्मू-कश्मीर की संपत्ति पर लद्दाख का भी अधिकार है। जेएंडके बैंक के 1850 पदों की भर्ती में लद्दाखी युवा आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। आवेदन की तिथि नजदीक आ रही है। जल्द से जल्द लद्दाखियों के अधिकारों को लेकर व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें