कीर्तिनगर। विकासखंड के नैथाणा में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। इस संदर्भ में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नितिराज ने कहा कि पेयजल आपूर्ति अनियमित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से इस संदर्भ में गुहार लगा दी गई है बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने चौरास पेयजल योजना का लाभ नैथाणा के ग्रामीणों को भी दिए जाने की मांग की। संवाद