फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: किरायेदारों को जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्रों की जांच की मांग

Sat, 11 Oct 2025 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। तहसील क्षेत्र में बाहरी राज्यों और अन्य तहसीलों के लोगों को किरायेदार के आधार पर स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी किए जाने के मामले में जांच की मांग की। इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता कुशलानाथ ने मुख्यमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि बाहरी राज्यों के कई लोग किरायेदार के रूप में श्रीनगर में निवास कर रहे हैं। इन लोगों को तहसील प्रशासन द्वारा किरायेदार के आधार पर स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने मांग की है कि इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि बाहरी राज्यों और अन्य तहसीलों के लोगों को किस आधार पर श्रीनगर तहसील से स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें