श्रीनगर। छात्र नेता सौरभ चंद्र सानू ने गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिरला परिसरर छात्रसंघ पदाधिकारियों से सामूहिक त्याग पत्र देने की मांग की है। सानू ने बताया कि इस संबंध में सभी पदाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। कहा कि छात्रसंघ चुनाव के दौरान कई अनियमितताएं देखन को मिलती हैं। खुलेआम लिंगदोह कमेटी का उल्लंघन किया जाता है, जो कि ठीक नहीं है, यह हमेशा से चलता आ रहा है। इसे खत्म करने की जरूरत है। इसके अलावा छात्रसंघ चुनाव में लाखों रुपये खर्च नहीं किया जाना चाहिए। शराब जैसे नशीले पदार्थों के सेवन पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। जिससे कि एक आम छात्र भी चुनाव लड़ सके। सानू ने कहा कि छात्रसंघ पद से इस्तीफा देने के बाद सभी छात्रों का पूरे देश भर में एक अच्छा संदेश जाएगा। इससे चुनाव में स्वच्छ और निष्पक्ष परंपरा की एक नई मिसाल कायम होगी। संवाद