फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: संपर्क मार्ग के मरम्मत की मांग

Thu, 22 Jan 2026 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग से चौरास मोटर पुल को जाने वाला संपर्क मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ा है। मार्ग की मरम्मत न किए जाने पर जिला पंचायत सदस्य मढ़ी चौरास निर्मला भंडारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने इस संबंध में निर्माण खंड लोनिवि श्रीनगर के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि चौरास मोटर पुल को जोड़ने वाले इस मार्ग से चौरास क्षेत्र के गांवों के लोग सहित गढ़वाल विवि में पढ़ने वाले छात्र, शिक्षक व कर्मचारी बड़ी संख्या में आवाजाही करते हैं। मगर मार्ग के जगह-जगह ऊबड़-खाबड़ होने से आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। मार्ग पर तेज ढलान व चढ़ाई होने से यह दिक्कतें और भी बढ़ रही हैं। उन्होंने तत्काल मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें